पीटीआई, मार्च 26 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन में धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद अफरा-तफरी मच गई। करीब 6 बजकर 5 मिनट पर मामले की जानकारी मिलते ही सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकाला। गहन जांच के बाद मेट्रो परिचालन फिर से शुरू किया गया। इस दौरान किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर स्टेशन में मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की 15 और ट्रेनें बिना ड्राइवर के चलेंगी, किन रूट पर होगा संचालनहल्की आग लग गई अधिकारी के मुताबिक शुरुआत जांच में सामने आया कि धमाके जैसी...