जाफराबाद पुलिस ने तीन साल की बच्ची को सकुशल खोजा
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से तीन साल की एक मासूम बच्ची के लापता होने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही जाफराबाद पुलिस और एएटीएस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची को सकुशल ढूंढकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को सुभाष मोहल्ला निवासी एक महिला अपनी सास और बेटी के साथ किराए का मकान देखने गई थी। शाम करीब 6:40 बजे जब वे कल्याण वाली गली पार कर रही थीं, तभी भीड़भाड़ में बच्ची उनसे बिछड़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर रात 10 बजे जाफराबाद थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर बच्ची को सकुशल खोजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.