रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। जाफरपुर बिजली घर से दिनेशपुर बिजली घर तक आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन का संचालन कर दिया गया है। इसके साथ दिनेशपुर क्षेत्र में तीन स्थानों से विद्युत आपूर्ति का संचालन होगा। जिसका क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ मिलेगा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मेहताब अली ने कहा कि जाफरपुर में बने नए बिजली घर से दिनेशपुर बिजली घर को 33 केवी की लाइन को सफलता पूर्वक जोड़ दिया गया है। कहा बुधवार तक जिन तारों में विद्युत प्रवाह नहीं था, उसमें गुरुवार से विद्युत प्रवाह शुरू कर दिया गया है, जो जाफरपुर से नगर के श्मशान घाट तक ऊपर से लाइन बिछाई गई है। जबकि श्मशान घाट से दिनेशपुर पॉवर हाउस तक अंडरग्राउंड लाइन डाली गई है। उन्होंने कहा कि दिनेशपुर पॉवर हाउस में इससे पहले पंतनगर और रुद्रपुर से आपूर्ति होती थी लेकिन अब अति...