रांची, अप्रैल 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जापुत गांव के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस से सीएचसी रनिया भेजा। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और वह बेहोश था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...