जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मंजू नयाल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। कुराश प्रशिक्षक मंजू नयाल जापान में भारत का परचम लहराएंगी। मंजू जापान के आइची प्रांत में होने वाले एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 की कुराश स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल यानि रेफरी के रूप में भाग लेंगी। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वे भारत की पहली महिला रेफरी हैं। वर्तमान में मंजू डासना स्थित गुरूकुल द स्कूल में खेल कोच हैं। जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का उद्घाटन 19 सितंबर को होगा। एशियन गेम्स की कुराश स्पर्धा में इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में भाग लेने के लिए मंजू नयाल 21 सितंबर को भारत से जापान के लिए रवाना होंगी और 22 सितंबर को जापान पहुचेंगी। एक अक्टूबर को वे जापान से रवाना होंगी और दो अक्टूबर को भारत पहुंचेंगी। मंजू नयाल की इस उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.