गाजीपुर, मई 22 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करमपुर गांव के दो होनहार हॉकी खिलाड़ी प्रहलाद राजभर और रोनित पाल का चयन जूनियर इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले भोपाल में ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 टीम के खिलाफ खेली गई चार मैचों की हाई-प्रोफाइल सीरीज में भी भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताया। यह भी पढ़ें- दो हॉकी खिलाड़ी विदेशी सरजमी पर दिखाएंगे कौशल उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को पूल-ए में मेजबान जापान, दक...