जापान में भूकंप से हिली धरती, क्या सुनामी का है खतरा? देखिए वीडियो
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- जापान में भूकंप से एक बार फिर धरती हिल उठी है। यह भूकंप 7.1 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप के कुछ हफ्ते बाद आया है। इस बार भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है। यह भूकंप जापान के होन्शू के पूर्वी तट के करीब आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इस बात की जानकारी दी। इसके मुताबिक इस भूकंप का केंद्र जमीन से 78 किमी अंदर था। हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके तोक्यो इलाके में भी महसूस किए गए। बता दें कि कुछ ही हफ्तों पहले जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में एक भयंकर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप में करीब 18 लोग मारे गए और 62 अन्य घायल हो गए। यह भूकंप 28 जुलाई को कुमामोटो में आया था। मरने वालों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.