मुंगेर, फरवरी 27 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत संग्रामपुर के लक्ष्मीपुर चंदनिया गांव निवासी तथा बिहार झारखंड एसोसिएशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय के नेतृत्व में जापान स्थित बिहारी समुदाय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के जापान दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक उत्साह और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। आनंद विजय ने बताया कि, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी को सम्मानस्वरूप एक तलवार भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय शामिल हुए और भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी। आनंद विजय ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में उद्योगों के विस्तार, नई कंपनियों के निवेश और बड़े कारखानों की स्थापना को लेकर सकारात्म...