जापान में देवरिया के व्यक्ति की मौत, शव नहीं, आया आठ लाख का बिल
देवरिया, जून 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। घर की बदहाली दूर करने व घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 2025 में जापान में गए मदनपुर थाना क्षेत्र के खड़ेसर के रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव तो घर नहीं आयएा, लेकिन परिवार को अस्पताल की तरफ से आठ लाख रुपये का बिल आ गया है। मौत की सूचना आने के बाद परिवार में मातम छा गया है। बिल न जमा करने की वजह से उनका शव अब गांव भी नहीं आ रहा है। परिजनों ने प्रधानमंत्री समेत अन्य से गुहार लगाई है।मदनपुर थाना क्षेत्र के खड़ेसर के रहने वाले नंदलाल कनौजिया मई 2025 में रोजगार के लिए जापान गए थे। वह वहां डीसीएलएलसी कंपनी के माध्यम से टोक्यो स्थित एक रेस्तरां में कुक (रसोइया) के रूप में कार्यरत थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.