जापान में आज काशी के रोहित पर रहेंगी निगाहें
वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी। जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में काशी के रोहित यादव पर देश की निगारें रहेंगी। जैवलिन थ्रोअर रोहित 28 सितम्बर को फाइनल राउंड में चुनौती पेश करेंगे। रोहित बरेका के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अपनी उपलब्धियों से बरेका का गौरव बढ़ाया है। 2017 बैंकॉक एशियन गेम्स में रोहित ने 74.30 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता था। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की कामना की है। रोहित यादव मूल रूप से जौनपुर के मछलीशहर के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.