नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशिया के दौरे पर हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने जापान में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की है। इस मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है और ट्रंप ने इसकी शुरुआत ताकाइची की तारीफों के साथ की। टोक्यो में जापान की नवनियुक्त प्रधानमंत्री से मिलते हुए, जब दोनों ने हाथ मिलाया तो ट्रंप मुस्कुराए और कहा, "यह एक बहुत मजबूत हैंडशेक है।" ट्रंप की एशिया यात्रा पदभार संभालने के बाद से उनके सबसे अहम दौरों में से एक है। जापान में कुछ ही दिन पहले पदभार संभालने वाली ताकाइची अपने देश के व्यापारिक हितों को संतुलित करते हुए अमेरिका के साथ मजबूत संबंध बनाने और ट्रंप के साथ सकारात्मक बैठक के लिए उत्सुक हैं। वहीं ट्रंप अमेरिकी टैरिफ में कटौती और अमेरिकी निर्यात को बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.