नई दिल्ली, मई 27 -- जापान ने भारत से ताजा आमों के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम ठीक 20 साल बाद उठाया गया है, जब वर्ष 2006 में जापान ने भारतीय आमों पर लगे पुराने प्रतिबंध को हटा लिया था। प्रतिबंध अप्रैल-जून के चरम निर्यात मौसम के दौरान लगा है, जिससे अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी लोकप्रिय भारतीय आम किस्मों के जापान निर्यात पर सीधा असर पड़ा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के संगरोध निरीक्षकों ने भारतीय उपचार सुविधाओं में धूमन (Fumigation) और कीटाणुशोधन की प्रक्रियाओं में गंभीर कमियां पाई हैं। इसके चलते जापान ने भारत से आमों का आयात तुरंत रोक दिया है।योकोहामा एसोसिएशन ने क्या कहा? योकोहामा प्लांट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने 31 मार्च को जारी बयान में जापान के सरकारी प्लांट प्रोटेक्शन स्टेशन की अधिसूचना का ...