नोएडा, सितम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा किए गए सहमति पत्र (एमओयू) की सराहना की है। प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक व औद्योगिक सहयोग की दिशा में इसे अहम कदम भी बताया। इस सहमति पत्र पर जापान के दो सौ से अधिक सदस्यों वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने हस्ताक्षर किए हैं, जिसका नेतृत्व यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर महामहिम कोतारो नागासाकी ने किया। यह सहयोग भारत और जापान के बीच शैक्षणिक व औद्योगिक सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...