गिरडीह, मई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जापान में आयोजित होने वाले सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम (एसएसएचपी) ग्रुप 1 के लिए गिरिडीह के पचम्बा स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र प्रेम सागर का चयन हुआ है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा 18 मई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम 24 मई से 30 मई 2026 तक जापान में आयोजित होगा। प्रेम सागर को 22 मई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में रिपोर्ट करना है। प्रेम सागर के अलावा गोड्डा से परमानन्द साह व जागृति कुमारी तथा दुमका से मारया खातून का भी चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन पर्यवेक्षक शिक्षक के रूप में धनबाद के कनिष्क कुमार दल के साथ जाएंगे। गुरूवार को विद्यालय में प्राचार्य केशव कुम...