जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होगी
नोएडा, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन और यमुना सिटी के अधिकारियों की बुधवार को दिल्ली के एक होटल में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होगी। जापानी प्रतिनिधिमंडल तीनों दिनों के भारत दौरे पर है। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी दिल्ली के होटल में आयोजित कार्यक्रम में जापानी सिटी परियोजना पर प्रस्तुतिकरण देंगे। उन्हें यमुना सिटी में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। इस बैठक में उत्तरप्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, सीईओ आरके सिंह समेत एस्कोर्ट कबौटा, होंडा, डेन्सो व मिंडा समेत अन्य कई कंपनियों के सीईओ भी शामिल होंगे। जापानी उद्यमियों को यमुना सिटी में नोएडा एयरपोर्ट समेत मॉडल कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट कल से, 200 से अधिक जापानी प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.