जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
हरिद्वार, जुलाई 3 -- हरिद्वार, संवाददाता। जापान से आए श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जापान के महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी और महंत दर्शन भारती के नेतृत्व में पहुंचे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर मां की चुनरी और नारियल भेंट किए। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है, जिसने हमेशा मानवता को शांति और कल्याण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्वामी बालाकुंभ पुरी के छह जापानी शिष्यों-दाइसाकु नारिता, केन्टा इशियामा, हिरोकी ताकाहाशी, योशिमी मोरिया, मासाकी गोटो और ताकानोबू सोगा-को तिलक-चादर प्रदान कर निरंजनी अखाड़े क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.