बाराबंकी, अगस्त 31 -- बाराबंकी। नवंबर 2026 में थाईलैंड में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैरावेट बैटमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का राष्ट्रीय पैरावेट खिलाड़ी प्रहलाद चौहान का सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रहलाद को मतसुंगा पैरावेट बैटमिंटन व्हीलचेयर जो जापान में बनती है उसकी दरकार थी। तत्कालीन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीएसआर के बजट से खरीदने का आर्डर दिलाया था। व्हीलचेयर की आपूर्ति होने पर सोमवार को डीएम ईशान प्रताप सिंह ने खिलाड़ी को भेंट की।

व्हीलचेयर मिलते ही खिल उठा चेहरा पैरावेट बैटमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रहलाद ने बताया कि 4.35 लाख की व्हीलचेयर जो कि जापान में तैयार की गई उसे सोमवार को जब जिलाधिकारी ने भेंट किया तो मानों नई जिंदगी मिल गई। इस अत्याधुनिक व्हीलचेयर से केडी सिंह बाबू स्टेडि...