जापान ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, कब जीता था आखिरी खिताब
टोक्यो, जुलाई 18 -- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दो साल से अधिक समय में पहली बार फाइनल में पहुंच गई जब टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन जापान की चेन युफेइ ने जापान ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में शनिवार को बीच में ही कोर्ट छोड़ दिया। सिंधू उस समय 21-19, 15-10 से आगे थी जब चेन को मांसपेशी की चोट के कारण पीछे हटना पड़ा। यह लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद सिंधू का पहला फाइनल होगा। वह 2024 मलेशिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भी उपविजेता रही थी। आखिरी बार उन्होंने 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 खिताब जीता था। मैच के बाद सिंधू ने कहा, ''मुझे खुशी है कि फाइनल में पहुंच सकी।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए हर मैच पहले मैच की तरह है, खासकर आज का मैच। शुरू से ही फोकस बनाए रखना जरूरी था क्योंकि शीर्ष रैकिंग के खिलाड़ियों के खिलाफ हर अंक मायने रखता है।'' ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.