नई दिल्ली, जुलाई 10 -- जापानी लोगों का लाइफस्टाइल हम भारतीयों से बहुत अलग है। उनकी कुछ ऐसी आदतें हैं, जिनका ठीक उल्टा हम फॉलो कर रहे होते हैं। उदाहरण के लिए इंडिया में सुबह के समय नहाना पॉपुलर है। लगभग हर कोई सुबह उठते ही पहले नहाता है, तब जा कर कोई दूसरे काम करता है। लेकिन जापान में लोग सुबह नहीं बल्कि रात में नहाना पसंद करते हैं। ये वहां के लोगों की महज एक आदत नहीं है, बल्कि उनके लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है। जाहिर है, हमारे लिए ये थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है क्योंकि भारत में माना जाता है कि सुबह नहाने से दिन की शुरुआत ताजगी के साथ होती है। लेकिन अब सवाल है कि जापानी लोग आखिर रात में ही क्यों नहाना पसंद करते हैं। इसके पीछे कुछ बड़ी दिलचस्प वजहें हैं। आइए जानते हैं-सुबह की जगह रात में क्यों नहाते हैं जापानी लोग?वजह 1- शरीर की बेहतर सा...