रामपुर, सितम्बर 7 -- बिलासपुर। क्षेत्र के गांव खजुरिया कलां निवासी नाहिद खां का तीन वर्षीय पुत्र अबुजर इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जापानी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) से गंभीर रूप से पीड़ित मासूम पिछले 9 दिनों से उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर/गंभीर निगरानी में भर्ती है। वहां चिकित्सकों के कड़े प्रयासों के बावजूद 9 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं देखा गया है, जिससे परिजन गमजदा हैं। मासूम अबुजर के माता-पिता और परिजन पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से अस्पताल के गलियारों में बैठे इस आस में दिन-रात काट रहे हैं कि कब डाक्टर उनके बच्चे की सेहत में सुधार की कोई अच्छी खबर सुनाएंगे। पिता के अनुसार, अचानक तेज बुखार और चमकी आने के बाद बच्चे को हल्द्वानी ले जाया गया ...