जापानी बुखार: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निगरानी के लिए आठ टीमें तैनात
रामपुर, सितम्बर 3 -- बिलासपुर के खजुरिया कलां गांव में तीन वर्षीय मासूम के जापानी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) से पीड़ित होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने और प्रभावित क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए विभाग द्वारा आठ विशेष टीमों का गठन कर उन्हें जमीन पर उतार दिया गया है। साथ ही सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। गांव निवासी नाहिद खां के तीन वर्षीय पुत्र अबुजर को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी सुधार न होने पर जब उसकी गहन चिकित्सीय जांच कराई गई, तो उसमें जापानी बुखार की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी मासूम में इस खतरनाक वायरस के लक्षण मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.