जापानी प्रतिनिधिमंडल यीडा का दौरा करेगा
नोएडा, अगस्त 4 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जापानी प्रतिनिधिमंडल यमुना सिटी का दौरा करेगा। करीब दो सौ लोगों का यह दल 20 अगस्त को शहर में मुख्यमंत्री के हाथों होने वाले औद्योगिक इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ प्रदेश के अन्य कार्यों में भी हिस्सा लेगा। यमुना विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-10 में एस्कोर्ट कबौटा कंपनी को 154 एकड़ भूमि आवंटित की है। कंपनी यहां पर 2029 करोड़ रुपये का निवेश कर ट्रैक्टर के उपकरण तैयार करेगी। इकाई में लगभग 4500 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संभावना है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंपनी का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर विभागीय स्तर पर भी तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। यह प्रतिनिधिमंडल भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यमुना सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.