जापानी प्रतिनिधिमंडल का निशिकांत ने किया स्वागत
देवघर, सितम्बर 2 -- देवघर कार्यालय संवाददाता भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भारत दौरे पर आए जापानी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में जापानी सांसद के अलावा जापान के पूर्व मंत्री,भारत में जापान के राजदूत शामिल थे। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर भारत और जापान के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षेत्रीय विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जापानी प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत दौरे पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.