लखनऊ, सितम्बर 29 -- जापान के यामानाशी ग्रीफेक्चरल गवर्नमेंट और कैनेडिविया कार्पोरेशन के प्रतिनिधि मंडल फिर यूपी पहुंचा है। यह दल उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र का दौरा कर ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगाने के लिए संभावित जमीन देखी। साथ ही यीडा में प्रस्तावित जापानी सिटी का भी जायजा लिया।

प्रतिनिधि मंडल की यात्रा के उद्देश्य यामानाशी प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की ओर से ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं को लेकर यीडा क्षेत्र में स्थान देखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और प्रस्तावित जापानी सिटी की योजना को भी समझा। जापानी सिटी को लेकर प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा निवेश और जापान-उत्तर प...