जापानी दल आज आएगा, संबंधों को मिलेगा विस्तार
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, हिटी। 'उगते सूरज की धरती' जापान और काशी के प्राचीन मैत्रीपूर्ण संबंधों को शनिवार को नई ऊंचाई मिलेगी। शनिवार को करीब 109 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहा है। दल का नेतृत्व यामानाशी प्रिफेक्चर प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी करेंगे। इसमें कई प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, सीईओ एवं छात्र होंगे। इससे काशी के साथ प्रदेश में निवेश के नए अवसर के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी गति मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2015 को तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी का दौरा किया था। दोनों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेकर भारत-जापान की गहरी दोस्ती का संदेश दिया। इसी संबंध को बढ़ाने की दिशा में शनिवार दोपहर करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.