लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

योजना की तैयारियां इन्वेस्ट यूपी ने जापान के आद्योगिक समूहों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लखनऊ में भव्य स्वागत के साथ यूपी में उपलब्ध औद्योगिक विकास के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का लखनऊ दौरा 21 अगस्त को होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। इसमें प्रदेश के औद्योगिक इको सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर, भूमि की उपलब्धता, एक्सप्रेसवेज, लॉजिस्टिक क्लस्टर, डिफेंस नोड्स की जानकारी दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल की यात्रा जापान और यामानाशी प्रांत के 200 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का प्रतिनिधिमंडल 19 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगा। 20 को आगरा और 21 को लखनऊ में होगा। यहां यूपी में निवेश की संभावनाओं और विभ...