गुरुग्राम, अगस्त 29 -- गुरुग्राम में बारिश के बाद होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए हरियाणा सरकार अब जापानी विशेषज्ञता का सहारा ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि जापानी कंपनी निप्पोन कोई (Nippon Koei) गुरुग्राम में जलभराव और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सर्वे कर रही है। इस सर्वे के आधार पर शहर के निचले इलाकों में जमा होने वाले अतिरिक्त पानी को नूंह के रास्ते यमुना तक पहुंचाने की योजना तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, गुरुग्राम के जिन इलाकों में बारिश का पानी सबसे ज्यादा जमा होता है, वहां से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए एक दीर्घकालिक व्यवस्था तैयार की जा रही है। निप्पोन कोई सर्वे के जरिए इस बात का अध्ययन कर रही है कि पानी को किस रास्ते से नूंह की ओर ले जाया जा सकता है और आगे यमुना बेसिन तक पहुंचाया जा सक...