वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जापान के टोयो विश्वविद्यालय के 21 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बीएचयू की अपनी शैक्षणिक यात्रा का समापन भारतीय संस्कृति, दर्शन और ज्ञान परम्पराओं के समृद्ध अनुभवों के साथ किया। 16 फरवरी से वाराणसी प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संस्कृत, हिन्दी, तबला, कथक और योग सहित विविध विषयों पर गहन अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह यात्रा बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग और टोयो विश्वविद्यालय जापान के बीच हुए समझौते के अंतर्गत आयोजित की गई। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बीएचयू में अध्ययन और वाराणसी एवं सारनाथ के पवित्र एवं सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण का अनुभव साझा किए। अकरी शिमिज़ु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.