जापानी कंपनी के दो कर्मचारियों पर गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग का आरोप
नोएडा, अगस्त 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित विदेशी कंपनी के दो कर्मचारियों पर काम करते हुए कंपनी की गोपनीय जानकारी चोरी करने, धोखा देने और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। कंपनी की प्रतिनिधि की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेक्टर-39 के एफ ब्लॉक में रहने वाली डॉ. शोभा धवन ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि हैं। यह एक इंडो-जापानी ज्वाइंट वेंचर है। इसका कार्यालय सेक्टर-57 में है। कंपनी में मैकेनिकल और मोशन कंट्रोल केबल और उनसे जुड़े पार्ट्स का डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग होती है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव निवासी राजेंद्र चौहान और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी रंजीत महापात्रा दोनों कंपनी में काम करते हैं। नौकरी शुरू करने से पहले आरोपियों को दिए नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.