वाशिंगटन, अप्रैल 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (6 अप्रैल) को वाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका का समर्थन न करने के लिए अपने पारंपरिक सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया पर ट्रंप ने जिस तरह से अपनी खीझ निकाली, उससे प्रतीत होता है कि ट्रंप ईरान युद्ध में बुरी तरह से फंस गए हैं और पुरना मित्र देश उनकी मदद को आगे नहीं आ रहे।पारंपरिक सहयोगियों पर निशाना ट्रंप ने खुले तौर पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में अहम साझेदार अमेरिका के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा: जापान ने हमारी मदद नहीं की, ऑस्ट्रेलिया ने हमारी मदद नहीं की, दक्षिण कोरिया ने हमारी मदद नहीं की और जब बात नाटो की आती है, तो नाटो ने भी हमारी कोई मदद नहीं की। विदेशों में ...