औरैया, मार्च 26 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता किरन पत्नी मोहित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च की शाम करीब 5:20 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही मुकेश सिंह व कप्तान सिंह शराब के नशे में उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित अपने घर से कुल्हाड़ी ले आए और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद सिंह के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आ गई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच...