संभल, मई 10 -- नगर के मंडी रेलवे फाटक के पास आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नगर के वैष्णो विहार फेज-4 निवासी अंजना शर्मा पत्नी स्व. आदर्श शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र सत्यम शर्मा शाम करीब 6:30 बजे अपने दोस्त लोकेश यादव से मिलने प्रेमनगर कालोनी गया था। आरोप है कि जब सत्यम मंडी रेलवे फाटक के पास पहुंचा। तो वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सत्यम ने गाली-गलौज का विरोध किया। तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी और सत्यम के पेट पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से सत्यम लहूलुहान होकर वही...