चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा राम सिंह ने बताया कि बीते तीन मार्च को बरहर पुरवा मजरा सुरवल निवासी शिवा ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें नथन सिंह निवासी देवारी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर नथन सिंह को पकड़ा गया है। उसके पास से 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...