बुलंदशहर, मार्च 12 -- औद्योगिक क्षेत्र के गांव सांवली निवासी सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बुधवार को अपने प्लॉट पर गेट लगवा रहे थे ।इसी दौरान गांव निवासी शेर सिंह आया और प्लाट को अपना बताते हुए अवैध हथियार से उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित सतीश ने आरोपी से जान का खतरा जताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.