जान से मारने की धमकी व मारपीट मामले में नौ लोगों पर एफआईआर
सासाराम, जून 4 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी हैदर अली ने गांव के ही नौ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज एफआईआर में हैदर अली ने बताया कि दो जून की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट की घटना में उन्हें चोटें आई है। उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शिकायत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.