जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज
काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम बघेलेवाला निवासी भोगराज सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विमल निवासी ग्राम करनावाला, बिजनौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोगराज का आरोप है कि पुरानी रंजिश से विमल ने 26 मई की रात फोन पर गाली-गलौज की और शव के टुकड़े कर बोरी में बंद करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- घर से उठवा लेने की दी धमकी, परेशान हुई पीड़ित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.