जान से मारने की धमकी पर विवाद
बगहा, मई 17 -- नरकटियागंज, हिसं। नप की गड़बड़ियों को उजागर करने पर सामाजिक कार्यकर्ता सागर श्रीवास्तव को मिली जान मारने की धमकी को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की आपात बैठक रविवार को कावेरी कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच की इस बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जनहित के मुद्दों को उठाने वाले लोगों को मिल रही धमकियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सागर श्रीवास्तव को मिली जान मारने की धमकी को लेकर उन्होंने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है किंतु 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित, भ्रष्टाचार, नगर विकास एवं आम जनता की समस्याओं को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को डराकर दबाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.