हरदोई, मार्च 2 -- सुरसा। पचकोहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पचकोहरा निवासी नीरज ने गांव के नागेंद्र, पुष्पेंद्र, सतेंद्र, छोटू, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राममूर्ति, हीरालाल, रामकुमार, राधेश्याम, विनोद कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य लोग तेजपाल के घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और एक राय होकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना में नीलम वर्मा, अनिल, दयाराम, तेजपाल व राममूर्ति की पत्नी समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी पक्ष वहां से चले गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया...