इटावा औरैया, जून 9 -- सैफई। लाडमपुर गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव निवासी अंशुल के साथ उनका विवाद हो गया था। बाद में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और हवाई पट्टी चौकी पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि समझौते के बावजूद 28 मई को उनके पुत्र के मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। संदेशों में परिवार को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवती की शादी तुड़वाने और धमकी देने पर तीन युवकों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...