जान से मारने की धमकी देने पर केस
बदायूं, जून 6 -- जमीन पर अवैध कब्जा करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, सोशल मीडिया पर बदनाम करने और हथियार दिखाकर डराने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गुरुपुरी चन्दन गांव का है। यहां के रहने वाले मुहम्मद हुमायूं पुत्र नईमुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव में स्थित है। आरोप है कि गांव के नाजिम और फैजान ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज मुहम्मद हुमायूं का आरोप है कि नाजिम उनके साथ गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही चोरी की अंग्रेजी बंदूक दिखाकर डराने का भी आरोप लगाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.