गाजीपुर, मई 12 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। क्षेत्र के केशरूआ गांव निवासी धन्नु बिन्द ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना दिलदारनगर तहरीर दी है। प्रार्थी के अनुसार नाली बहाने को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। आरोप है कि सोमवार रात में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह घर लौटने रहे थे, तभी स्कूल के पास गांव के जगदीश बिन्द, अजीत बिन्द, अमीत बिन्द तथा उमा शंकर ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष दिलदारनगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिला है, मामले की जांच करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...