बागेश्वर, मार्च 7 -- कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व अभद्रता करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में लिप्त तीन अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पांच मार्च को पीड़िता ने कोताली में तहरीर सौंपी। इसमें उसने बताया कि चार मार्च को जब वह अपने पति के साथ स्कूटी से मालता रोड पर जा रही थी, तभी पवन कनवाल पुत्र भगवत कनवाल व तीन अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। इतना ही नहीं गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय पवन कनवाल पुत्र भगवत सिंह कनवाल निवासी ग्राम मालता को आरे रोड स्थित मंडलसेरा ...