बुलंदशहर, जून 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम थौना निवासी कैलाश ने गांव के एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कैलाश ने पुलिस को तहरीर दी है कि विक्रम निवासी ग्राम थोना शनिवार को उसके घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौच कर रहा था। मेरी पत्नी द्वारा मना करने पर उसने पत्नी से भी अभद्रता की। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इस प्रकार की घटना कई बार कर चुका है। यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का आरोप,मुकदमा दर्ज थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विक्रम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट क...