देवरिया, मार्च 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज वार्ड नंबर 11 बड़वा टोला निवासी अरविंद चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वार्ड नम्बर 11 बड़वा टोला निवासी अरविंद चौहान पुत्र स्व. जंग बहादुर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने दो दिन पूर्व उनके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह हम अपनी जान ने बचाई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर शुक्रवार की देर शाम वार्ड के ही राम छबीला पुत्र स्व. राजदेव चौहान, मुन्ना चौहान पुत्र राजदेव चौहान, विजय आनंद पुत्र राजदेव, छोटे चौहान पुत्र मुन्ना, रामपति पुत्र स्व. राजदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.