जान से मारने की धमकी, तमंचे के साथ गिरफ्तार
बिजनौर, अप्रैल 9 -- पुलिस ने एक युवक को गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। पीड़ित दिगंत भारद्वाज निवासी नई सराय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋतिक पुत्र विपिन निवासी ग्राम तरकौली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर कोड़ीपुरा रोड स्थित यूकेलिप्टिस के बाग में छिपा अवैध तमंचा सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.