पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर निवासी अखलाख अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह 23 जून को ग्राम उदयपुर में अपने परिचित के बेटे के इंतकाल के बाद दफन कार्यक्रम में गया था। आरोप है कि इसी दौरान अमरिया कस्बा निवासी जमशेद अली खां अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...