नई दिल्ली, मार्च 24 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म की कहानी, एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस के साथ म्यूजिक की चर्चा हो रही है।आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म में 90 के दशक के कई गाने इस्तेमाल किए हैं। उनमें से एक गाना 'दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं' खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना सुनने के बाद लगेगा कि कोई पुराना बॉलीवुड सॉंग है। लेकिन असल में ये गाना नहीं बल्कि उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की गाई एक कव्वाली है जिसे सबसे पहले 1977 में सुना गया था।कव्वाली से बन गया साल का सबसे बड़ा गाना रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में गाना बजता है दिल पे जख्म खाते हैं'। इस गाने को फिल्म के अहम सीन के दौरान फिल्माया गया है। लेकिन असल में ये एक कव्वाली है जिसे सबसे पहले 1977 में सुना गया था। लेकिन असली पहचान इस गाने को ...