जान मोहम्मद हत्याकांड: परिजनों ने नरबलि के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मुर्तजाबाद भटवारा के युवक जान मोहम्मद की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने नरबलि की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने खुर्जा देहात पुलिस पर मामले को डायवर्ट करने और अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। मामले में एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों खुर्जा देहात के गांव मुर्तजाबाद भटवारा के जान मोहम्मद की हत्या की घटना हुई थी। खुर्जा देहात पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इस खुलासे से पीड़ित परिजन संतुष्ट नहीं है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ खुर्जा देहात के गांव मुर्तजाबाद भटवारा के पीड़ित परिजन एवं कई ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.