जान-माल की सुरक्षा को गांव-गांव चलाएं अभियान
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने बुधवार को एनआईसी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी, तूफान, वज्रपात और बाढ़ से जनहानि रोकने के लिए तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
महत्वपूर्ण निर्देश उन्होंने मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सचेत एप और दामिनी एप डाउनलोड कराने पर विशेष जोर दिया जाए। स्कूलों में भी बच्चों को आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग से मिलने वाली चेतावनियों का तत्काल विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.