देवरिया, मार्च 2 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने असलहा दिखा कर धमकी के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर बुजुर्ग निवासी शैलेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह की उपनगर स्थित सोनबरसा चौराहे पर शिवम प्लाई नाम से दुकान है तथा गांव में एक फैक्ट्री भी संचालित है। आरोप है कि 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह फैक्ट्री से औजार (टूल्स) लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कृष्णा सिंह पुत्र सुनील सिंह व अजीत सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह अपने साथियों के साथ उनके दरवाजे के पास पहुंचे और असलहा से फायर कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह बाल-बाल बच गए। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शैलेश सिंह की तहरीर पर कृष्णा सिंह व अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.